दिमाग तेज करने के 5 उपाय | Dimag Tej Kaise Kare

दोस्तों अगर आप जानना चाहते हैं Dimag Tej Kaise Kare तो यह आर्टिकल आपके लिए।

दोस्तों दिमाग यानी की IQ(Intelligence Quostient) हमारी एक ऐसी क्षमता है जिससे हम चीजों के बारे में सोच सकते हैं उन्हे ऑब्जर्व कर सकते हैं और किसी छोटी रिजल्ट से बड़ी रिजल्ट की कल्पना कर सकते हैं जैसे न्यूटन ने पेड़ से गिरते हुए एप्पल को देखा और उन्होंने गुरुत्वाकर्षण की खोज की, ठीक इसी तरह हम अपने नॉर्मल जीवन में छोटे से बड़े काम में अपने IQ लेवल का इस्तेमाल करते हैं और जिनका IQ लेवल ज्यादा होता है वो कमाल का हुनर दिखाते हैं, कई लोग यह मानते हैं की दिमाग को तेज नही किया जा सकता है क्योंकि यह हमारे अनुवाशिंक गुणों में होता है लेकिन दोस्तों कई रिसर्च ने यह साबित कर दिया है की दिमाग को तेज किया जा सकता है तथा घटाया भी जा सकता है वैसे तो दिमाग को कम करना बहुत आसान है बस आप खाली बैठे रहो और कुछ काम ना करो दिमाग वैसे ही क्रिएटिव चीजें सोचना बंद कर देगा लेकिन अगर आपको अपने दिमाग को तेज करना है और आप Dimag Tej Kaise Kare जानना चाहते हैं तो आज इस आर्टिकल मैं आप लोगों को 5 ऐसा टिप्स बताऊंगा जिससे आप अपने दिमाग को तेज कर सकते हो और अपना IQ लेवल बढ़ा सकते हो। तो कौनसी वो पांच टिप्स है चलिए उसके बारे में जानते हैं।

Dimag Tej Kaise Kare

1.चीजों को दूसरे तरीके से करो

Change Order

हम अपने दैनिक जीवन में बहुत से चीजों को एक ही तरीके से करते आ रहें जैसे ब्रश करते हैं तो दाएं हाथ से करते हैं, कपड़े पहनते हैं तो पहले दाएं हाथ डालते हैं, जूते पहनते हैं तो पहले दाएं पैर में पहनते हैं, इस तरह से और भी कई चीजें हैं जो हम बचपन से उस काम को एक ही तरीके से करते आ रहें हैं। चीजों को एक ही तरीके से करते रहने के कारण हमारा दिमाग कंफर्ट जोन में चला जाता है और कभी उस चीज के बारे में सोचता ही नही, इसलिए जो चीजे आप पहले करते थे उसे अब दूसरे तरीके से करना स्टार्ट कर दो जैसे अगर आप दाएं हाथ से ब्रश करते हैं तो बाएं हाथ से करो, अगर आप दाएं पैर में पहले जूता पहनते हैं तो अब बाएं पैर में पहले पहनना स्टार्ट कर दो। इस तरह से जब आप चीजों को नए तरीके से करने लग जाएंगे तो आपका दिमाग एक्टिव हो जाएगा और चीजों के लिए कुछ नया सोचने लगेगा जिससे आपकी IQ लेवल तेज होगा।

कई प्राकृतिक चीजें भी हैं जिनके बारे में हम ज्यादा नहीं सोचते जैसे सूरज पूर्व दिशा से ही क्यों उगता है, चंद्रमा रात में ही क्यों दिखता है, आसमान नीला क्यों होता, हवा दिखाई क्यों नही देता, बिजली क्यों चमकती है इत्यादि। दोस्तों हर एक चीज के पीछे कोई न कोई रीजन होता है लेकिन हम कभी उनके बारे में सोचते ही नही जिसके वजह से हमारा दिमाग स्थिर रहता है, यदि आप हर एक चीजों को ऑब्जर्व करने लग जाओ तो खुद ही आपका दिमाग कुछ नया सोचने लगेगा जिससे दिमाग तेज होगा।

2. Imagination करो

Imagination

Imagination करने से हमारी थिंकिंग पावर बढ़ती है और हम चीजों के बारे में अनुमान लगा सकते हैं, अब यह जरूरी नहीं है की सेम वही चीज हो लेकिन आप चीजों के बारे में खुद से कल्पना कर सकते हैं, जैसे अगर आप कोई किताब पढ़ रहें हैं और उसमे लिखा है की नेपाल में एक बहुत बड़ा शिव जी की मंदिर है तो आप उसके बारे में कल्पना कर सकते हैं की वो ऐसा होगा, वैसा होगा, भले ही आप उसे देखे नही हैं लेकिन आपको खुद से उस मंदिर की Imagination करनी है, इस तरह से जब आप चीजों के बारे में Imagine करने लगते हैं तो आपका दिमाग उसी के बारे में सोचता है जिससे IQ लेवल तेज होती है।

3. Quistion Paper Solve करो

Re Test

कोई सा भी एक Test Attempt करो और उसमे बार बार अटेंप्ट करो, जब आप पहली बार कोई Test देंगे तो हो सकता है कुछ चीजें गलत हो जाए, इसलिए उसे फिर से Attempt करो, अगर फिर भी कुछ गलत हो जाता है तो फिर से उसे अटेम्प्ट करो, इस तरह से आपको तब तक अटेम्प्ट करना है जबतक आप उसमे 100% रिजल्ट नही ले आते, क्योंकि जब आप चीजों को बार बार करेंगे तो पुरानी चीजें याद होती जाएंगी और इस तरह से आपकी याद करने की क्षमता भी बढ़ने लगेगा।

4. Healthy Food खाएं

Healthy Food

सुबह के नाश्ते में प्रोटीन युक्त चीजों को खाएं क्योंकि प्रोटीन शरीर की Neurotransmitter की प्रोडक्शन को बढ़ाता है जिससे हमारी Dopamine लेवल बढ़ती है जिससे हम चीजों को जल्दी सॉल्व कर पाते हैं। साथ ही ऐसी चीजों का भी सेवन करें जिसमे विटामिन B भरमूर मात्रा में हो क्योंकि विटामिन B में Folic Acid, Thymine और Niacin भरपूर मात्रा में होता है जो हमारे शरीर के लिए पावर हाउस की तरह कार्य करता है। इसलिए दोस्तों Healthy Food खाएं और जंक फूड जैसे चीजों से दूर रहें जो शरीर के लिए नुकसान दायक होता है। हेल्थी फूड खाने के साथ साथ सुबह एक्सरसाइज या योग भी जरूर करें क्योंकि एक्सरसाइज करने से हमारा हार्ट ज्यादा ब्लड पंप करता है, जो हमारे ब्रेन तक जाता है जिससे हमारे ब्रेन को एनर्जी मिलती है।

5. सही चीजों में Stress लें

Puzzle Solve

हमेशा सही चीजों में स्ट्रेस लें जैसे की कोई पजल सॉल्व करना, कोई माइंड गेम खेलना, किसी चीज के बारे में सीखना जो हमारे माइंड को सही स्ट्रेस दे, ऐसा नही की फालतू के गेम खेलना, सोशल मीडिया पे फालतू के चीजें देखना, Unnecessary कामों को करना जो हमारे माइंड को स्ट्रेस देता है लेकिन उससे कोई भी फायदा भी नही होता, इसलिए दोस्तों सही चीजों में स्ट्रेस लें जो दिमाग के लिए सही हो। कभी भी फालतू के चीजों में अपना दिमाग ना लगाएं।

तो दोस्तों ये थीं पांच ऐसी टिप्स जिसमें आपने Dimag Tej Kaise Kare के बारे में जाना अगर आप इन तरीकों को अपनाते हैं तो यकीनन आपके दिमाग को तेज करने के लिए यह मददगार हो सकता है, पर यह जरूरी नही की आप इन सभी तरीकों को अपनाएं, आप इनमे से दो तीन तरीका भी अपना सकते हैं लेकिन अगर आपको इससे रिजल्ट लेना है तो आपको Consistent रहना होगा, ऐसा नही की आपने बस दो तीन दिन किया फिर छोड़ दो, जब आप इन तरीकों पर लगातार काम करेंगे तभी आपको रिजल्ट मिलेगा और दिमाग तेज होगी।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में आपने जाना Dimag Tej Kaise Kare के बारे में, इस पूरे आर्टिकल से यह निष्कर्ष निकलकर आता है की अगर आपको दिमाग तेज करना है तो चीजों को ऑब्जर्व करो, पुराने कामों को दूसरे तरीके से कर के देखो, चीजों की कल्पना करो, हेल्दी फूड खाओ जो आपके ब्रेन के लिए फायदेमंद हो।

दोस्तों उम्मीद करता हूं आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा, अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे अन्य लोगों तक जरूर शेयर करें ताकी वे भी Dimag Tej Kaise Kare के बारे में जान सकें।