ONDC Kya Hai जानिए विस्तार से

दोस्तों अगर आप ONDC के बारे में जानना चाहते हैं और सर्च कर रहें हैं ONDC Kya Hai तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल में मैं आप सभी को ONDC Network के बारे में विस्तार से बताऊंगा तो दोस्तों अगर आप इसकी पूरी जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को लास्ट तक जरूर पढ़ें।

ONDC Kya Hai (What is ONDC in Hindi)

ONDC एक ऐसा ऑनलाइन सिस्टम है जिसके माध्यम से आप सभी ऑनलाइन प्लेटफार्म को एक साथ Access कर सकते हैं जैसे Amazon, Flipkart, Myntra, Snapdeal, Zomato, Swiggy, Ola, Uber, Paytm, Phonpay इत्यादि। अभी के समय में यदि आपको ऑनलाइन शॉपिंग करना होता है तो आप Amazon या Flipkart जैसे E-commerce प्लेटफार्म पर जाते हैं, किसी को पैसे भेजने होते हैं तो Paytm या Phonpay जैसे UPI ऐप का इस्तेमाल करते हैं, टैक्सी बुक करनी होती है तो Ola या Ober जैसे ऐप का इस्तेमाल करते हैं लेकिन ONDC के आने से ये सभी चीजें एक दूसरे से Connected हो जाएंगी, यानी आप Aamzon से Flipkart का सामान खरीद सकेंगे और Flipkart से भी Amazon का सामान खरीद सकेंगे।

आसान शब्दों में कहा जाए तो ONDC एक ऐसा नेटवर्क होगा जिसमे Sellers, Buyers, Platform और Technology सब एक दूसरे से Connected होंगे।

ONDC Full Form

ONDC का फुल फॉर्म Open Network For Digital Commerce है।

ondc full form

ONDC का उद्देश्य (ONDC Aim)

ONDC को बनाने का उद्देश्य है भारत में छोटे बड़े सभी व्यापारियों को बढ़ावा देना और उन्हे डिजिटल बनाना क्योंकि अभी के समय में E-commerce के क्षेत्र में Amazon और Flipkart जैसी बड़ी कंपनियों ने अपना दबदबा बनाया हुआ है और मार्केट के 60% हिस्सा को कवर कर रहें हैं जिसके वजह से छोटे व्यापारियों को बढ़ावा नही मिल पा रहा है।

लेकिन ONDC के आ जाने से सभी को फायदा होगा और हर कोई अपना प्रोडक्ट ऑनलाइन स्टोर कर सकेगा जिससे कोई भी किसी भी ऐप के माध्यम से UPI के जरिए पेमेंट करके वह सामान ऑर्डर कर सकेंगे। मान लीजिए आपको अपने एरिया के किसी Resturant का खाना बहुत पसन्द है लेकिन उसे आप अभी ऑनलाइन ऑर्डर नही कर सकते क्योंकि उन्होंने अपना ऑनलाइन सर्विस शुरू नही किया है जिससे वे दूर बैठे लोगों तक अपना सर्विस दे पाएं लेकिन ONDC के आ जाने से उनको मदद मिलेगी और वे भी अपना प्रोडक्ट या सर्विस ऑनलाइन सेल कर सकेंगे जिससे कोई भी व्यक्ति कहीं से भी उसे ऑर्डर कर सकता है इस तरह ONDC, Sellers और Buyers दोनो के लिए फायदेमंद होगा और भारत में E-commerce के क्षेत्र में तेजी से ग्रोथ होगा। और यही इसका मुख्य उद्देश्य है।

ONDC का लक्ष्य है की अगले दो सालों में E-commerce के क्षेत्र को 8% से बढ़ाकर 25% तक पहुंचाना है तथा भारत में 12 लाख विक्रेताओं और 90 करोड़ खरीददारों को ONDC के माध्यम से जोड़ना है, साथ ही सकल व्यापारिक मूल्य को को $48 बिलियन तक पहुंचाना है।

ONDC काम कैसे करेगा (How ONDC Works)

ONDC एक Mediator का काम करेगा जिसमें Buyers, Sellers, Platform और Technology एक साथ Connected होंगे।

जैसे मान लीजिए यदि आप एक विक्रेता हैं और आपको ऑनलाइन अपनी प्रोडक्ट सेल करना है तो उसे आपको ऑनलाइन स्टोर करना होगा इसके लिए आप अपनी एक ऐप या वेबसाइट बना सकते हैं और उसे ONDC से Connect करना होगा जब आपका ऐप या वेबसाइट ONDC से connect हो जाएगा तो आपने उस ऐप या वेबसाइट में जितना भी प्रोडक्ट स्टोर किया होगा वो सभी दूसरे प्लेटफार्म में भी दिखाई देने लगेंगे जिससे कोई भी Buyer अगर चाहे तो उसे Paytm से भी ऑर्डर कर सकता है क्योंकि Paytm भी ONDC से कनेक्टेड होगा।

एक और दूसरे उदाहरण से समझिए

अभी के समय में अगर आपको Amazon के माध्यम से अपना प्रोडक्ट सेल करना है तो उसे Amazon पर स्टोर करना होगा, और यदि आपको Flipkart के माध्यम से अपना प्रोडक्ट सेल करना है तो उसे Flipkart में स्टोर करना होगा, लेकिन ONDC के आ जाने से अगर आप अपना प्रोडक्ट Amazon पे स्टोर करेंगे तो वह प्रोडक्ट ना सिर्फ Amazon बल्कि Flipkart में भी दिखाई देने लगेगा। यानी की जितने भी प्लेटफार्म ONDC से कनेक्टेड होंगे सभी में वह प्रोडक्ट दिखाई देने लगेगा जिससे कोई भी किसी भी ऐप से उस प्रोडक्ट को ऑर्डर कर सकता है। क्योंकि हर एक चीज ONDC से कनेक्ट हो जाएगा जिससे आप सिर्फ एक ऐप से सभी प्रोडक्ट को Access कर सकते हैं।

ONDC Rating System

ONDC के आने से Rating System भी बदल जाएगी, अभी के समय में सभी ऐप पर अलग अलग रेटिंग होती है, मान लीजिए Realme C2 एक मोबाइल है जो अमेजन और फ्लिप्कार्ट दोनों में स्टोर है लेकिन अमेजन में इसकी रेटिंग 4.2 है और फ्लिप्कार्ट में इसकी रेटिंग 4.5 है, लेकिन ONDC के आने से सभी में एक ही रेटिंग दिखाई देगी, क्योंकि ONDC से सभी प्लेटफार्म जुड़े होंगे जिससे ONDC सभी प्लेटफार्म से रेटिंग को Access करेगा और हर जगह सिर्फ एक ही Rating दिखाई देगी, अगर अमेजन में Realme C2 की रेटिंग 4.2 है तो फ्लिपकार्ट में भी यही होगा।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में आपने जाना ONDC Kya Hai के बारे में, इस सम्पूर्ण आर्टिकल से यह निष्कर्ष निकल कर आता है की ONDC भारत में आने वाले दिनों में E-commerce और UPI की क्षेत्र में Revolutionary लाने वाला है जिससे खरीदारों और विक्रेताओं दोनो को फायदा होगा।

दोस्तों उम्मीद करता हूं आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे अन्य लोगों तक जरूर शेयर करें ताकी वे ONDC Kya Hai के बारे में जान सकें।