WFDSA Kya Hai? जानिए इसकी पूरी जानकारी

दोस्तों अगर आप WFDSA के बारे में जानना चाहते हैं और सर्च कर रहें हैं WFDSA Kya Hai या What is WFDSA in Hindi तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

आज इस आर्टिकल में मैं WFDSA के बारे में विस्तार से जानकारी दूंगा, तो दोस्तों अगर आप इसकी पूरी जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को लास्ट तक जरूर पढ़ें।

WFDSA Kya Hai

WFDSA का फुल फॉर्म World Federation of Direct Selling Associations है, यह एक गैर सरकारी संस्था है जो दुनिया के डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है, यह ठीक IDSA की तरह ही है जो भारत में डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है।

WFDSA Full Form in Hindiवर्ल्ड फेडरेशन ऑफ डायरेक्ट सेलिंग एसोसिएशंस

History of WFDSA

WFDSA को सन् 1978 में 12 Direct Selling Associations द्वारा स्थापित किया गया था तथा इसका मुख्यालय वॉशिंगटन डीसी में स्थित है। WFDSA को बनाने का मुख्य उद्देश्य था दुनिया भर में चल रहे डायरेक्ट सेलिंग बिजनेस के मुद्दो पर चर्चा करना तथा उनको बढ़ावा देने के लिए रणनीति बनाना, सूचना पहुंचाना, तकनीकी जानकारी साझा करना, तथा सभी के लिए एक नियम बनाना जिससे सभी डायरेक्ट सेलिंग कंपनियां लीगल रूप से अपने बिजनेस कर सकें और दुनिया भर में अपने बिजनेस को बढ़ा सकें।

WFDSA द्वारा पहली बार सन् 1985 में विश्व आचार संहिता स्थापित किया गया था जिसे स्थानीय Direct Selling Associations ने अपनाया। यह आचार संहिता डायरेक्ट सेलिंग बिजनेस की उपभोक्ता संरक्षण तथा नैतिक प्रथाओं के प्रतिबद्धता की आधारशिला है। यह संहिता एक जीवांत दस्तावेज है जिसे बाजार की मांगो की पूर्ति करने के लिए समय समय पर नियमित रूप से बढ़ाया जाता है।

आपको बता दें की WFDSA कोई सरकारी संस्था नही है और यह एक स्वतंत्र संस्था है जिसे Direct Selling Associations ने मिलकर बनाया है लेकिन WFDSA सरकारों की डायरेक्ट सेलिंग गाइडलाइन का प्रचार करता है जिससे सभी डायरेक्ट सेलिंग कंपनियां उसे फॉलो करें। क्योंकि जो भी गाइडलाइंस या नियम बनाएं जाते हैं वो डायरेक्ट सेलिंग के हित के लिए ही होते हैं इसलिए सरकार की डायरेक्ट सेलिंग गाइडलाइन को फॉलो करना सभी कंपनियों के लिए अनिवार्य है, भारत में भी हाल ही में भारत सरकार ने दिसंबर 2021 में एक नया डायरेक्ट सेलिंग गाइडलाइन जारी किया है जिसे सभी डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों को फॉलो करना अनिवार्य है।

WFDSA Mission

  • WFDSA का Mission दुनिया भर में चल रहे डायरेक्ट सेलिंग की समझ और समर्थन का निर्माण करना है।
  • डायरेक्ट सेलिंग के बारे में जानकारी तथा जागरूकता के लिए एक विश्वसनीय वैश्विक संस्थान के रूप में कार्य करना।
  • सरकारों, मीडिया तथा मुख्य प्रभावितों के साथ डायरेक्ट सेलिंग की स्थिति और रुचि के लिए वकालत करना।
  • विश्व स्तर पर डायरेक्ट सेलिंग की संरक्षण और समन्वय के लिए वैश्विक मानकों का विकास, रख रखाव तथा प्रचार करना।
  • डायरेक्ट सेलिंग मुद्दो पर चर्चा करने के लिए डायरेक्ट सेलिंग अधिकारियों के बीच एक मंच के रूप में कार्य करना।

WFDSA Objectives

WFDSA का मुख्य उद्देश्य है पूरी दुनिया में डायरेक्ट सेलिंग के क्षेत्र को बढ़ावा देना, इसकी स्थिति को मजबूत बनाएं रखने के लिए सरकार, उपभोक्ता तथा सांस्थानिक नेताओं के साथ साझेदारी करके वकालत को बढ़ावा देना, डायरेक्ट सेलिंग की एकीकरण, संरक्षण के लिए डायरेक्ट नियम का प्रचार करना, राष्ट्रीय डायरेक्ट सेलिंग सस्थानों के प्रबंधन को मजबूत बनाना।

WFDSA Members List

WFDSA के ऑफिलियल वेबसाइट पर जाकर आप इसकी पूरी लिस्ट देख सकते हैं।

WFDSA का महत्व

वैसे तो WFDSA कोई सरकारी संस्था नही है और यह एक स्वतंत्र संस्था है लेकिन डायरेक्ट सेलिंग में यह महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पूरी दुनिया के डायरेक्ट सेलिंग का एक मुख्य सस्थान है जो उनके लिए एक वैश्विक मंच प्रदान करता है तथा पूरे विश्व के लिए डायरेक्ट सेलिंग की जागरूकता, जानकारी और विश्वास का एक वैश्विक केंद्र है।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में आपने जाना WFDSA क्या है के बारे में, इस पूरे आर्टिकल से यह निष्कर्ष निकल कर आता है की WFDSA एक गैर सरकारी संस्थान है जो पूरे विश्व के डायरेक्ट सेलिंग के लिए एक वैश्विक मंच के रूप में काम करता है।

दोस्तों उम्मीद करता हूं आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे अन्य लोगों तक जरूर शेयर करें ताकि वे भी WFDSA Kya Hai के बारे में जान सकें।