Delhi Police Constable Bharti 2023 : दिल्ली पुलिस में निकली है 7547 पदों पर कांस्टेबल भर्ती, इस तरह करें आवेदन

Delhi Police Constable Bharti 2023 : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस के लिए 7547 पदों पर कांस्टेबल भर्ती निकाली है, जिसका नोटिफिकेशन 1 सितंबर को जारी कर दिया गया है और उसके बाद से ही आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.in.in पर जाना होगा।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने की प्रकिया 1 सितंबर से शुरू हो चुका है और आवेदन करने की आखरी तारीख 30 सितंबर है, यानी की इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एक महीने का समय दिया गया है। इसकी और अधिक जानकारी आप नीचे देख सकते हैं।

एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन करने का स्टार्टिंग डेट – 01/09/2023

ऑनलाइन आवेदन करने का लास्ट डेट और समय – 30/09/2023 (रात 11 बजे तक)

ऑनलाइन फीस पेमेंट जमा करने का लास्ट डेट – 30/09/2023 (रात 11 बजे तक)

एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार करने के लिए विंडो की तिथियां – 03/10/2023 से 04/10/2023 (रात 11 बजे तक)

कंप्यूटर आधारित परीक्षा का शेड्यूल – दिसंबर, 2023

रिक्त पदों की जानकारी

1. कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष – 4454

2. कांस्टेबल (कार्यकारी) महिला – 2491

3. कांस्टेबल (कार्यकारी)-पुरुष (भूतपूर्व सैनिक [कमांडो (पैरा-3.1)] (बैकलॉग एससी- और सहित अनुसूचित जनजाति) – 337

4. कांस्टेबल (कार्यकारी)-पुरुष (भूतपूर्व सैनिक (अन्य) (बैकलॉग एससी- और सहित अनुसूचित जनजाति- ) – 266

कुल रिक्त पद – 7,547

कौन कौन कर सकता है आवेदन

Delhi Police Constable Bharti 2023 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वीं पास होना अनिवार्य है।

सेवारत या सेवानिवृत्त दिल्ली पुलिस कर्मियों के लिए कक्षा 11वीं पास होना अनिवार्य है।

आयु सीमा क्या होना चाहिए

SSC Constable Bharti 2023 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होना चाहिए।

SC/ST कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 साल का छूट प्राप्त है।

OBC कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 3 साल का छूट प्राप्त है।

आयु सीमा से संबधित अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए नोटिफिकेशन पीडीएफ को डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं।

फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्क कितना है

एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती में के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये का है और इसमें भी SC/ST, महिलाओं और पूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क के भुगतान में छूट दी गई है।

एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए इस तरह करें आवेदन

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने के लिए नीचे दी गई जानकारियों को ध्यान से पढ़ें

स्टेप 1 : दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना होगा।

स्टेप 2 : होमपेज पर दिए गए “दिल्ली पुलिस परीक्षा-2023 में कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला अधिसूचना” के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 : लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नई विंडो ओपन होगा, यहां पर आपको अपना ईमेल और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्टर कर लेना है।

स्टेप 4 : रजिस्ट्रेशन करने के बाद अब आपको लॉगिन करना है।

स्टेप 5 : लॉगिन करने के बाद, आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी को भरना है और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर देना है।

स्टेप 6 : फिर इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को जमा कर देना है।

स्टेप 7 : अब, आपको आवेदन फॉर्म का पीडीएफ डाउनलोड कर लेना है और प्रिंट निकलवा लेना है क्योंकि बाद में वह आपको काम आएगा।

नोट : दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 में आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद अगर किसी उम्मीदवार का आवेदन फॉर्म में कोई गलती हो तो वह 3 अक्टूबर से सुधार प्रक्रिया शुरू कर सकता है।

Delhi Police Constable Bharti 2023 Notification PDF – Download