ARL Retail बिजनेस की पूरी जानकारी

दोस्तों अगर आप ARL Retail के बारे में जानना चाहते हैं या सर्च कर रहें हैं ARL Retail Business Plan क्या है तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

आज इस आर्टिकल में मैं आपको ARL Retail Pvt Ltd कंपनी के बारे में पूरे विस्तार से जानकारी दूंगा जिसमे आप जानेंगे की ARL Retail Kya Hai, इसका प्रोफाइल क्या है, इसका बिजनेस प्लान क्या है तथा इस कंपनी में प्रोडक्ट कौन कौन से हैं इत्यादि। तो दोस्तों अगर आप ARL Retail Company के बारे में पूरी जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को लास्ट तक जरुर पढें।

ARL Retail क्या है?

ARL Retail एक नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी है इसका पूरा नाम ARL Retail Pvt Ltd है, यह कंपनी 18 नवंबर 2011 को MCA में रजिस्टर्ड हुई थी तथा इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है और वर्तमान में इस कंपनी में तीन डायरेक्टर मौजूद हैं जिनके नाम दिनेश सिंह नेगी, रवि जोशी और राजीव गुप्ता है।

ARL Networking Company होने के नाते कोई भी व्यक्ति इसमें इसके डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में ज्वाइन कर सकता है और ARL Retail Products की बिक्री करके इससे पैसा कमा सकता है।

ARL Retail में डिस्ट्रीब्यूटर बनने के लिए ARL Retail Products की खरीदारी करना होता है फिर अन्य लोगों को भी अपने साथ इस कंपनी में ज्वाइन कराना होता है और उन्हे भी ARL Retail Products की खरीदारी करवाना होता है जिससे डिस्ट्रीब्यूटर को कमीशन मिलता है।

ARL Retail Company Profile

Company NameARL RETAIL PRIVATE LIMITED
DirectorsDINESH SINGH NEGI, RAVI JOSHI, RAJIV GUPTA
Head OfficeF-301-302, ADITYA COMPLEX, PLOT NO. 4, SECTOR 10 MLU, DWARKA NEW DELHI West Delhi DL 110075 IN
Date of Incorporation18/11/2011
CINU52390DL2011PTC227648
ROC CodeRoC-Delhi
Registration Number227648
Email[email protected]
Customer Care Number011-42884288
Websitewww.arlretail.in

ARL Retail Products

  • 3rd Party Products
  • Cue9
  • Nutrition Plus
  • Home Care
  • Food & Beverage
  • Cosmetics
  • Densodent
  • Harvest
  • ARL Uniform
  • Arya Products

ARL Retail Plan in Hindi

ARL Company नेटवर्क मार्केटिंग प्लान पर काम करता है जिसमे ARL Distributor को दो प्रमुख काम करने होते हैं पहला है ARL Products की खरीदारी व बिक्री करना तथा दूसरा है लोगों को अपने साथ रिक्रूट करना, और जो डिस्ट्रीब्यूटर अधिक लोगों को अपने साथ ARL Retail कंपनी में ज्वाइन कराते जाते हैं उनका ARL कंपनी में रैंक प्रमोशन होते जाता है जिससे उनका कमीशन प्रॉफिट भी बढ़ते जाता है।

Types of Income

ARL Company अपने डिस्ट्रीब्यूटर को 7 प्रकार की इनकम प्रदान करती है।

1.Retail Profit

जब आप ARL Company का डिस्ट्रीब्यूटर बनते हैं तो इसका एमआरपी का प्रोडक्ट आपको DP (Distributor Price) में मिल जाता है जो की ARL कंपनी के MRP के प्रोडक्ट से कम दाम पर होते हैं।

जैसे मान लीजिए ARL कंपनी के किसी प्रोडक्ट की कीमत 100 रुपए है लेकिन अगर आप ARL कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बनते हैं तो यही प्रोडक्ट आपको डीपी में 70-80 रुपए में मिल जाएगा।

अब इन प्रोडक्ट को आप एमआरपी में सेल करके 20 से 30 रुपए का प्रॉफिट ले सकते हैं। इस प्रकार से आप ARL Retail कंपनी के हर प्रोडक्ट से 20%-30% तक का रिटेल प्रॉफिट कमा सकते हैं।

2.Direct Sale Commission

ARL Retail कंपनी में जब आप किसी को अपने डायरेक्ट में ज्वाइन कराते हैं और उससे ARL Products की खरीदारी कराते हैं तो उनकी खरीदारी पर एमआरपी और डीपी के बीच का अंतर ही आपको डायरेक्ट सेल कमीशन के रूप में मिलता है।

3.Retail Bonus

इस बोनस के तहत टोटल वीकली PV टर्नओवर का 22% डिस्ट्रीब्यूट किया जाता है, इसमें 1 RBP (Retail Bonus Point) = 5000 PV टर्नओवर होता है जिसको दो ग्रुप में 2500PV-2500PV में के भाग में बांटा जाता है और जो PV टर्नओवर बच जाता है वह अगले सप्ताह के लिए कैरी फॉरवर्ड हो जाता है।

उदाहरण – मान लीजिए ग्रुप A में 76,000 PV का बिजनेस हुआ है और ग्रुप B में 44,000 PV का बिजनेस हुआ है यानी की ग्रुप A में ज्यादा बिजनेस हुआ है तो इसको पॉवर ग्रुप माना जाएगा और ग्रुप B को प्रॉफिट ग्रुप माना जाएगा।

अब प्रॉफिट ग्रुप को 2500 से भाग करेंगे तो 17 RBP पॉइंट बनेगा और 1500 कैरी फॉरवर्ड हो जाएगा।

(44000÷2500=17)
(2500×17=42500)
(44000-42500=1500)

इस 42500 को पॉवर ग्रुप से तुलना करेंगे (76000-42500=33500) यानी की पॉवर ग्रुप से 33500 PV आगे के लिए कैरी फॉरवर्ड हो जाएगा।

Self Purchase – मान लीजिए आपने 4000 PV सेल्फ परचेज किया यानी की यहां से 4000÷2500=1 RBP पॉइंट बनेगा।

टोटल 17+1 = 18 RBP

Double Profit Group

पॉवर ग्रुप और प्रॉफिट ग्रुप को छुड़केर जितने भी ग्रुप होते हैं उनको डबल प्रॉफिट ग्रुप बोला जाता है।

मान लीजिए ग्रुप C में 9000 PV का बिजनेस हुआ यानी की 9000÷2500=3 RBP बनेगा और 9000-7500=1500 PV कैरी फॉरवर्ड हो जाएगा।

इसी तरह मान लीजिए ग्रुप D में 18000 PV का बिजनेस हुआ यानी की 18000÷2500=7 RBP बनेगा और 18000-17500=500 PV कैरी फॉरवर्ड हो जाएगा।

यानी की डबल प्रॉफिट ग्रुप से टोटल 3+7 = 10 RBP बना।

Retail Bonus Point Value Calculation

कंपनी के टोटल PV टर्नओवर के 22% को कंपनी के सभी डिस्ट्रीब्यूटर के एक हफ्ते के RBP के साथ भाग किया जाता है फिर उसमे से आपके रिटेल बोनस प्वाइंट को गुना करके आपका कमीशन अमाउंट दे दिया जाता है।

4.Team Bonus

कंपनी के टोटल PV टर्नओवर का 12% टीम बोनस के रूप में डिस्ट्रीब्यूट किया जाता है।

इसमें टीम बोनस निकालने का तरीका वही है जो मैने रिटेल बोनस में बताया है, लेकिन इसमें 10000 PV = 1 Team Bonus Point बनता है, इसलिए दो ग्रुप में 5000 PV – 5000 PV होना चाहिए और इससे अधिक होता है तो वह आगे के लिए कैरी फॉरवर्ड हो जाता है।

टीम बोनस तक पहुंचने के लिए किसी भी एक क्लोजिंग में 5 रिटेल बोनस प्वाइंट बनने चाहिए।

5.Leadership Bonus

कंपनी के टोटल PV टर्नओवर का 10% लीडरशिप बोनस के रूप में डिस्ट्रीब्यूट किया जाता है।

इसमें 20000 PV = 1 Leadership Bonus Point बनता है, इसलिए दो ग्रुप में 10000 PV – 10000 PV होना चाहिए और इससे अधिक होता है तो वह आगे के लिए कैरी फॉरवर्ड हो जाता है।

लीडरशिप बोनस तक पहुंचने के लिए किसी भी 6 क्लोजिंग में से 3 क्लोजिंग में 4 टीम बोनस प्वाइंट बनने चाहिए।

6.Diamond Bonus

कंपनी के टोटल PV टर्नओवर का 8% डायमंड बोनस के रूप में डिस्ट्रीब्यूट किया जाता है।

इसमें 30000 PV = 1 Diamond Bonus Point बनता है, इसलिए दो ग्रुप में 15000 PV – 15000 PV होना चाहिए और इससे अधिक होता है तो वह आगे के लिए कैरी फॉरवर्ड हो जाता है।

डायमंड बोनस तक पहुंचने के लिए किसी भी 6 क्लोजिंग में से 3 क्लोजिंग में 4 लीडरशिप बोनस प्वाइंट बनने चाहिए।

7.Reward & Royalty

ARL Retail Company अपने डिस्ट्रीब्यूटर को कई सारे रिवार्ड्स व रॉयल्टी इनकम भी प्रदान करती है।

इसमें दो तरह से रिवॉर्ड मिलता है पहला है टाइम पीरियड के अंदर यानी की अगर आप कंपनी द्वारा दिए गए किसी विशेष टाइमिंग पर अच्छा बिजनेस करके देते हैं तो कंपनी की तरफ से आपको रिवार्ड दिया जाता है और दूसरा नो टीम पीरियड यानी की इसमें कोई फिक्स टाइमिंग नहीं होता लेकिन आप ARL Retail कंपनी के बिजनेस में बने रहते हैं तो भी आपको रिवार्ड मिलता है।

ARL कंपनी अपने डिस्ट्रीब्यूटर को 2000 रुपए से लेकर 5 लाख रुपए तक रिवॉर्ड और रॉयल्टी के रूप में देता है।

तो दोस्तों ये थी ARL Retail Smart Plan जिससे आप इन सभी इनकम को प्राप्त कर सकते हैं।

ARL Retail FAQ

ARL Company Full Form

ARL Retail Private Limited

ARL Retail कंपनी के मालिक कौन हैं?

ARL Retail कंपनी के मालिक का नाम नाम दिनेश सिंह, रवि जोशी और राजीव गुप्ता है।

ARL Retail कहां की कंपनी है?

ARL Retail एक भारतीय नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी है इसका मुख्यालय द्वारका नई दिल्ली में स्थित है।

ARL Retail Joining Package

ARL Retail कंपनी में आप मिनिमम 500 PV प्रोडक्ट्स की खरीदारी करके इसमें ज्वाइन हो सकते हैं।

ARL Retail Smart Plan काम कैसे करता है?

ARL Retail का स्मार्ट प्लान तीन तरह से काम करता है इसमें सबसे पहले आपको ARL कंपनी का प्रोडक्ट खरीदना होता है, फिर उसके बाद अन्य लोगों को भी रेफर करना होता है यानी की दूसरों से भी ARL Retail Products खरीदवाने होते हैं और तीसरा काम है उन्हे सपोर्ट करना यानी की अपने बिजनेस में लाना और उन्हे बिजनेस के बारे में सीखना ताकि वे भी आगे ARL कंपनी के प्रोडक्ट को प्रमोट कर सकें और इससे प्रॉफिट कमा सकें।

ARL Networking Company से कितने पैसे कमा सकते हैं?

ARL एक नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी इसमें कोई भी फिक्स सैलरी नही मिलता है बल्कि जब आप ARL Retail Products को सेल करते हैं तब आपको इसका कमीशन मिलता है यानी की यदि आप सेल नही करेंगे तो आपको इससे एक रुपए भी नही मिलेगा लेकिन आप चाहें तो प्रोडक्ट सेल करके इससे अनलिमिटेड अर्निंग कर सकते हैं।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में मैने आपको ARL Retail Company Details in Hindi के बारे में विस्तार से जानकारी दिया जिसमे आपने ARL Retail Smart Plan के बारे में जाना की यह कैसे काम करता है और इसमें किन किन तरीकों से कमीशन मिलता है। दोस्तों अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे अन्य लोगों तक जरूर शेयर करें ताकि वे भी ARL Retail Pvt Ltd कंपनी के बारे में विस्तार से जान सकें।