Mahabank Kisan Credit Yojana से किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा, इस तरह करें आवेदन

Mahabank Kisan Credit Yojana: भारत एक कृषि प्रधान देश है जिसमें किसानों की भूमिका बेहद खास है और यही वजह है की भारत सरकार भी किसानों की विकास और बेहतरी के लिए निरंतर काम कर रही है, भारत सरकार ने खेती को सरल बनाने, उन्नत कृषि तकनीक और फसलों की उत्पादन को बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चलाई हुई हैं।

अक्सर यह देखा जाता है की बाढ़ जैसे प्राकृतिक आपदा या किसी अन्य कारणों से फसल नुकसान हो जाते हैं और किसानों को बहुत ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और उनको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है तो इसी समस्या को कम करने के लिए सरकार ने Kisan Credit Card Yojana की शुरुआत की है, ताकि किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान किया जा सके। तो दोस्तों आज इस आर्टिकल में हम Bank of Maharashtra द्वारा जारी Mahabank Kisan Credit Yojana के बारे में जानेंगे की किसान कैसे इसका फायदा ले सकते हैं और इसमें आवेदन करने का तरीका क्या है, तो आइए विस्तार से जानते हैं।

Mahabank Kisan Credit Yojana Kya Hai

महाबैंक किसान क्रेडिट योजना बैंक ऑफ महाराष्ट्र (महाबैंक) द्वारा पेश की गई एक योजना है जिसका उद्देश्य भारत में किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत, किसान विभिन्न कृषि उद्देश्यों जैसे बीज, उर्वरक, कीटनाशक, कृषि उपकरण खरीदने, फसल की खेती के खर्चों को पूरा करने और अन्य कृषि संबंधी जरूरतों के लिए ऋण सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। यह योजना किसानों की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार की गई है और इसका उद्देश्य कृषि उत्पादकता और आय में सुधार करने में उनका समर्थन करना है।

Mahabank Kisan Credit Yojana के फायदे

  • इस योजना का उद्देश किसानों के खेती करने के तरीकों को आसान बनाने और फंड की कमी को पूरा करना है।
  • जिन किसानों के पास किसान क्रेडिट कार्ड होगा वे 3 लाख रुपए से लेकर 10 लाख रुपए तक का लोन राशि प्राप्त कर सकते हैं, वर्तमान में इसकी ब्याज दर 7% सालाना है।
  • अगर किसान 10 लाख रुपए तक का लोन लेते हैं तो उन्हें एक वर्ष में MCLR+ BSS (यह दर बैंकों की ओर से उधारकर्ताओं को दिए जाने वाले ऋण के लिए न्यूनतम ब्याज दर निर्धारित करती है) देना होगा।
  • इस योजना का लाभ पशुपालन और मछली पालन करने वाले किसान भी ले सकते हैं।

Mahabank Kisan Credit Yojana के लिए पात्रता

  • आप एक भारत के किसान होने चाहिए।
  • यदि आप मछली पालन या पशुपालन करते हैं तो भी आप इसके लिए पात्र माने जाएंगे।
  • आपकी आयु 18 वर्ष से लेकर 75 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • इस योजना के तहत लोन चुकाने की अवधि 5 साल है।

Mahabank Kisan Credit Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधारकार्ड
  • पैनकार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • इसके साथ ही बैंक की ओर से दिए गए फॉर्म को भी अपलोड करना होगा।

Mahabank Kisan Credit Yojana के लिए इस तरह करें ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले आपको Bank Of Maharashtra की ऑफिशियल वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद यहां बने Mahabank Kisan Credit लिंक पर जाना होगा।
  • यहां कार्ड से जुड़े सभी नियमों एवं विवरण को ध्‍यान से पढ़ें।
  • इसके बाद लिंक के नीचे दिए गए Apply Online के बटन पर क्लिक करें।
  • यहां सारी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद फॉर्म अपलोड करने से पहले सभी डिटेल्‍स ध्‍यान से देख लें।
  • अब सबमिट बटन को दबाएं।