NOC क्या होता है ? NOC बनवाना क्यों जरुरी है ? | NOC Kya Hota Hai

Noc kaha se banvaya jata hai

दोस्तों अगर आप जानना चाहते हैं Noc Kya Hai या सर्च कर रहें हैं Noc Kya Hota Hai तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल में मैं एनओसी के बारे में विस्तार से बताऊंगा एनओसी क्या होता है और एनओसी बनवाना क्यों जरूरी है। तो चलिए शुरु करते हैं।

NOC Kya Hota Hai

किसी भी कार्य को शुरु करने से पहले NOC बनवाना जरुरी होता है ताकि उस काम को करने में कोई रुकावट न आए। NOC एक कानूनी प्रमाणपत्र होता है जिसको किसी संस्था, संगठन, एजेंसी, कर्मचारी या मकान मालिक के द्वारा बनवाया जाता है। 

मान लीजिए आपने किसी बैंक से लोन लिया और लोन चुका दिए तो आपको एक NOC बनवाना होगा ताकि बैंक आपको ये न कह सके की आपने लोन नही चुकाया है। इसके लिए आपको उसी बैंक से NOC बनवाना होगा जहां से आपने लोन लिया था। 

NOC Full Form

Non Objection Certificate हिंदी में इसका मतलब होता है अनापत्ति प्रमाणपत्र

Noc के प्रकार

किसी भी फैक्टरी या बिजनेस स्टार्ट करने से पहले उस एरिया की नगर पालिका से Noc बनवाना होता है।

शहर में मकान बनवाने से पहले वहां की नगर पालिका से Noc बनवाना पड़ता है। शहरों में मकान बनाने के कुछ नियम होते हैं जिसके लिए अपने मकान का नक्शा पास करवाना होता है।

बैंक में लोन चुकाने के बाद भी Noc बनवाना जरुरी होता है जिससे आपके पास प्रमाण रहेगा की आपने लोन चुका दिया है।

अगर आप किसी से कोई गाड़ी या कार खरीदते हो तो भी उस गाड़ी का Noc बनवा लेना चाहिए, हो सकता है उस गाड़ी पे किसी तरह का लोन हो और उसके मालिक ने आपको बेंच दिया तो बैंक वाले आपकी गाड़ी उठाकर ले जा सकते हैं लेकिन अगर आपके Noc रहेगा तो वे ऐसा नहीं कर पाएंगे।

NOC क्यों जरुरी होता है

किसी भी कार्य को शुरु करने से पहले Noc बनवाना जरुरी होता है ताकि बीच में आके कोई व्यक्ति आपके काम को न रोक पाए और आप कानूनी तौर से अपना काम जारी रख सकें।

Noc बनवाने से आपके काम में कोई भी दिक्कत नही आएगी अगर आपके काम में किसी तरह की रुकावट आती तो आप उसे Noc दिखा सकते हैं। 

Noc कहां से बनवाएं

Noc उसी जगह से बनवाना चाहिए जहां आपका काम हो,  जैसे आपने किसी से कोई कार लिया तो उस कार के मालिक से Noc बनवाना होगा। यदि आप कोई घर बनाते हो तो वहां की नगर पालिका से noc बनवाना होगा ताकि आपको वहां से कोई दिक्कत न आए।

Noc वहीं बनवाया जाता है जहां से हमारा कोई काम हो।

Noc बनवाने का खर्चा

अलग अलग कामों का अलग अलग खर्चा होता है Noc normally 500 से लेकर 2000 रुपए तक में बन जाता है। 

तो दोस्तों आपने इस आर्टिकल में जाना Noc के बारे में अब आप समझ गए होंगे की Noc Kya Hota Hai और Noc बनवाना क्यों जरुरी है।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में मैने आपको Noc के बारे में विस्तार से बताया जिसमे आपने जाना की Noc Kya Hota Hai और एनओसी बनवाना क्यों जरूरी है।